img-fluid

पहली बार कैमरे के सामने आए रणवीर, बोले- बाप बन गया रे!

September 30, 2024


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर कुछ दिनों पहले एक बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही मां दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और पिता रणवीर सिंह कैमरे से दूर हैं। हालांकि, अब रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आए हैं। रणवीर सिंह एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने पैप्स से बात की। इस दौरान उन्होंने पैप्स संग अपने पिता बनने की खुशी जाहिर की।


वायरल हो रहा रणवीर सिंह का वीडियो
रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। विरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर का ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में रणवीर सिंह थ्री पीस सूट पहने, गोल्डन रंग का चश्मा पहने और बालों को बांधे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर पैप्स के सामने पोज करते हैं। इसके बाद, वो पैप्स से जाकर हाथ मिलाते हैं। रणवीर जब हाथ मिला रहे होते हैं तो खुशी से कहते हैं- बाप बन गया रे!

रणवीर की खुशी देख खुश हुए फैंस
पिता बनने के बाद पहली बार रणवीर सिंह कैमरे पर आए हैं। ऐसा देखकर रणवीर सिंह के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- डैशिंग डैड, हमेशा फेवरेट। वहीं, एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने क्यूट तरीके से उन्होंने कहा बाप बन गया, वो बहुत खुश हैं। वहीं, बहुत से यूजर्स ने रणवीर सिंह को बधाई दी है।

बता दें, दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को बेटी को जन्म दिया। दीपिका और रणवीर शादी के छह साल बाद माता-पिता बने हैं। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का बायो बदला था। बायो के जरिए दीपिका ने बताया था कि आजकल वो अपने दिन कैसे काट रही हैं। दीपिका ने अपनी बायो में लिखा है- फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट।

Share:

  • हैवानियत: त्रिपुरा में बेटे ने मां को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया

    Mon Sep 30 , 2024
    नई दिल्‍ली। पश्चिमी त्रिपुरा (Western Tripura) से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां दो बेटों ने अपनी 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved