मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) पिछले कुछ वक्त से खबरों में बनी हुई है। हाल में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें लंबे बालों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त को देखकर फैंस हैरान थे। अब इस फिल्म का एक नया वीडियो लीक हो गया है। इस लीक वीडियो में फाइट सीक्वेंस देखा जा सकता है। इसके अलावा लीड एक्टर्स के बीच रोमांस होते भी दिखाया गया है। ये सीक्वेंस देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि धुरंधर एक बेहद ही शानदार फिल्म होने वाली है।
फिल्म धुरंधर की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये लीक वीडियो फिल्म का क्लाइमेक्स का हिस्सा है जिसकी शूटिंग लद्दाक में हो रही है। इस वीडियो में कुर्ता पायजामा पहने रणवीर सिंह को अक्षय खन्ना के साथ एक्शन करते देखा जा सकता है। एक्टर के लंबे बाल इस किरदार पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा एक सीन में एक्टर को लीड हीरोइन सारा अर्जुन के साथ रोमांटिक सीन शूट करते देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों की उम्र में 20 का फर्क है।
फिल्म की कास्ट
बता दें, नेशनल अवार्ड जीतने वाली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाने वाले आदित्य धर ‘धुरंधर’ का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन के अलावा अर्जुन रामपला, आर माधवन, संजय दत्त, और आहाना कुमरा जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीज़र सामने आ चुका है। अब फिल्म का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म इस साल के अंत में यानी 5 डिसंबर को रिलीज होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved