
भोपाल। राजधानी के होटल में हरियाणा के पलवल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले डिंडौरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नेता डिंडौरी भाजपा का पदाधिकारी हैं। दुष्कर्म की घटना से पहले आरोपियों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय (BJP State Headquarters) में पार्टी नेता एवं मंत्रियों के बंगलों पर फोटो (Photo) भी खिंचाए थे। दुष्कर्म के आरोप में पहचान उजागर होने के बाद कांग्रेस ने मंत्री एवं भाजपा नेता के संग आरेापियों के फोटो वायरल (Photo Viral) किए हैं। ये आरोपी तबादलों के सिलसलि में पिछले दिनों भोपाल आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved