img-fluid

सागर कांड के बाद मंडला में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 150 से ज्यादा केस, हजारों लीटर लहान नष्ट

September 11, 2026

मंडला। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर में जहरीली शराब ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद अब दूसरे जिलों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस ने अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंडला में भी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जिले के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों में 150 से ज्यादा प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं हजारों लीटर महुआ का लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया है। सबसे बड़ी चिंता ये है कि नर्मदा और उसकी सहायक नदियों के आसपास कई जगहों पर कच्ची शराब बनाने का अवैध कारोबार किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

मंडला में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की नजर खास तौर पर मंडला मुख्यालय, बम्हनी और महाराजपुर समेत उन इलाकों पर है, जहां कच्ची शराब बनाने की गतिविधियों की सूचना मिलती रही है। पुलिस के मुताबिक, महुआ से तैयार होने वाली अवैध शराब को जल्द तैयार करने के लिए कई हानिकारक पदार्थों के इस्तेमाल की आशंका रहती है।


  • ऐसे में बिना किसी गुणवत्ता नियंत्रण के तैयार ये शराब लोगों की जिंदगी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हजारों लीटर महुआ का लहान बरामद कर नष्ट किया, जबकि बड़ी मात्रा में तैयार कच्ची शराब भी जब्त की गई है। पिछले कुछ दिनों में ही जिले में 150 से ज्यादा अवैध शराब के प्रकरण दर्ज किए जाने की बात पुलिस बता रही है।

    सागर की घटना ने जहरीली शराब के खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया है। ऐसे में मंडला पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी का दावा है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है सवाल सिर्फ अवैध शराब पकड़ने का नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का है, जो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां भी कच्ची शराब बनाने या बेचने की सूचना मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। यानी मंडला में पुलिस ने साफ कर दिया है अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर अब लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

    Share:

  • इंदौर में रीजनल पार्क की जमीन पर ही होगा 'छात्रों की गूंज', कांग्रेस ने जमा की राशि

    Fri Sep 11 , 2026
    इंदौर। इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का स्थान तय हो गया है। नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने के बाद अब यह बड़ा युवा संवाद कार्यक्रम रीजनल पार्क की जमीन पर ही आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved