
इंदौर। इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का स्थान तय हो गया है। नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने के बाद अब यह बड़ा युवा संवाद कार्यक्रम रीजनल पार्क की जमीन पर ही आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच मैदान के किराए को लेकर खींचतान चल रही थी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा पांच दिन के कार्यक्रम का किराया 10.50 लाख रुपए तक मांगा गया, हालांकि तमाम असमंजस और राजनीतिक बयानों के बीच कांग्रेस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशि जमा करा दी है और स्थल पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved