मुंबई। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि उन्होंने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों एक्टर्स ने इस पर ऑफिशियली कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन अब इस बीच रश्मिका ने बताया कि वह आगे बच्चे चाहती हैं और उनको लेकर वह काफी प्रोटेक्टिव होने वाली हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जंग तक में जा सकती हैं।
क्या बोलीं बच्चों को लेकर
एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा, ‘मैं अभी मां भी नहीं हूं, लेकिन मुझे फील होता है कि जब मेरे बच्चे होंगे मैं उन्हें बहुत प्यार करने वाली हूं। मैं अभी से उन छोटों को लेकर फील करती हूं जिनका अभी तक जन्म भी नहीं हुआ है। मैं उनके लिए सब करना चाहती हूं। मैं उन्हें सुरक्षित रखना चाहती हूं। अगर मुझे युद्ध में उतरना पड़े तो मैं उनके लिए युद्ध में जाने के लिए सही से फिट होना चाहूंगी। मैं अभी से उस बारे में सोचती हूं।’
विजय के साथ सगाई की खबरें
बता दें कि कुछ दिनों पहले रश्मिका के हाथ में डायमंड रिंग भी नजर आई जिससे अफवाह और तेज हो गई कि उन्होंने विजय के साथ सगाई कर ली है। अगर ये खबरें सच हैं तो दोनों अगले साल फरवरी में शादी भी करेंगे।
प्रोफेशनल लाइफ
रश्मिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब द गर्लफ्रेंड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ दीक्षित शेट्टी लीड रोल में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved