बड़ी खबर

श्रीलंका में रावण ने माता सीता को बनाया था बंदी, वहां से अयोध्या लाया जाएगा पत्थर

अयोध्या। श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि माता सीता को रावण ने श्रीलंका में इसी स्थान पर बंदी बनाकर रखा था।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट में कहा, “अयोध्या में राम मंदिर के लिए श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का इस्तेमाल भारत और श्रीलंका के संबंधों की मजबूती का स्तम्भ बनेगा। भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा को उच्चायुक्त की मौजूदगी में म्यूरापति अम्मान मंदिर में यह पत्थर सौंपा गया।”

सीता एलिया में माता सीता का मंदिर है और ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर लंकापति रावण ने उन्हें बंदी बनाकर रखा था। यहीं माता सीता भगवान राम से प्रार्थना किया करती थीं कि वह उन्हें बचाकर ले जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ किया था। इसी के साथ बीजेपी की वह ‘मंदिर मुहिम’ पूरी हो गई, जो तीन दशक तक उसकी राजनीति का अहम हिस्सा रही और जिसने उसे सत्ता में शीर्ष पर पहुंचाया।

Share:

Next Post

New Zealand ने पहले वनडे में Bangladesh को 8 विकेट से हराया

Sat Mar 20 , 2021
डुनेडिन। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड (New Zealand) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को शनिवार को पहले एकदिनी मैच (first ODI) में आठ विकेट (8 wickets) से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवरों में 131 रनों पर सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने केवल 21.2 ओवरों […]