पटना (Patna)। भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) खेसारी लाल यादव और पवन सिंह (Pawan Singh- Khesari Lal ) का झगड़ा फाइनली खत्म हो गया है। ये दोनों ही सुपरस्टार्स भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में सफलता की गारंटी माने जाते हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे वक्त से टसल चल रहा था। यहां तक कि दोनों सुपरस्टार्स के फैंस भी एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के दिलों के बीच पुल बने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला, साथ ही समझते हैं कि कैसे दोनों लंबे वक्त बाद एक दूसरे के आमने-सामने आए।
रवि किशन ने कराई पवन सिंह और खेसारी के बीच सुलह
फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड के दौरान रवि किशन, मनोज तिवारी, मोनालिसा और विशाल सिंह जैसे सितारे एक साथ एक ही जगह पर मौजूद थे। इस इवेंट में जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ था। इसी इवेंट में रवि किशन ने अपना जादू चलाया और होस्ट की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक साथ मंच पर बुलाया। अब दोनों ही भोजपुरी सुपरस्टार्स एक दूसरे के आमने-सामने खड़े थे जिन्होंने शायद ही लंबे वक्त से एक दूसरे से बात भी की थी। दोनों को इस तरह देखकर ऑडियंस भी हैरान थी।
एक फिल्म में कब आएंगे भोजपुरी के शाहरुख-सलमान?
रवि किशन ने अपने इस दिल जीत लेने वाले कदम के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों सुपरस्टार्स को मिलाने का काम किया। बता दें कि 17 जुलाई को रवि किशन ने अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्टर ने जो काम किया है उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी अब ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें रवि किशन और खेसारी लाल यादव को एक साथ खड़े देखा जा सकता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के शाहरुख-सलमान कहे जाने वाले खेसारी और पवन सिंह साथ तो आ गए हैं, लेकिन एक ही फिल्म में कब नजर आएंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved