img-fluid

7 साल में पहली बार 20 मिनट देर से पहुंचा ऑफिस, बॉस ने जॉब से निकाला

August 06, 2022


नई दिल्ली: मंदी की आहट मिलते ही कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. हालांकि छंटनी के इस दौर के बीच एक कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने की वजह आपको हैरान कर देगी. इस मामले में कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को महज इस बात पर नौकरी से निकाल दिया कि वह 20 मिनट देरी से पहुंचा था. मामला इस बात के कारण और दिलचस्प हो जाता है कि वह कर्मचारी 7 साल में पहली बार कभी देर से पहुंचा था.

रेडिट पर सामने आया मामला
यह वाकया काम से निकाले गए कर्मचारी के एक सहयोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एंटीवर्क फोरम में शेयर किया है. पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया कि उसके सहयोगी को 7 साल काम करते हो गए और वह पहली बार 20 मिनट देर से पहुंचा था. कंपनी ने महज 20 मिनट की देरी की बात पर उसके सहयोगी को नौकरी से निकाल दिया. हालांकि पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह मामला कहां का और किस कंपनी का है.

विरोध पर उतरे सभी कर्मचारी
रेडिट पर जानकारी देने वाले यूजर ने बताया कि अब सभी कर्मचारियों ने कंपनी के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है. उसने लिखा है, ‘अब कल से मैं भी काम पर देरी से जाऊंगा. सभी कर्मचारियों ने अब देरी से आने का फैसला किया है. जब तक उसे (निकाले गए कर्मचारी को) वापस काम पर बहाल नहीं किया जाता है, कंपनी के सभी कर्मचारी हर रोज काम पर देरी से आएंगे.’


  • कंपनी की हो रही आलोचना
    तीन दिन पहले किए गए इस पोस्ट को यूजर्स तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. इसे अब तक करीब 80 हजार अप वोट मिल चुके हैं. इसके अलावा उक्त पोस्ट पर अन्य यूजर्स भी अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे हैं कि उन्हें लेट होने पर कंपनी से किस तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ चुका है. ज्यादातर यूजर्स निकाले गए कर्मचारी का समर्थन कर रहे हैं और ऐसा कठोर कदम उठाने वाली कंपनी की खूब आलोचना कर रहे हैं.

    मिल रहीं इस तरह की प्रतिक्रियाएं
    एक यूजर ने निकाले गए कर्मचारी की वित्तीय स्थिति खराब होने की आशंका जताते हुए चिंता व्यक्त की. वहीं एक यूजर ने लिखा कि शायद कंपनी उस कर्मचरी को काम से निकालने का मन पहले से बना चुकी थी और उसे ऐसा करने के लिए सिर्फ एक बहाने की जरूरत थी. 20 मिनट की देरी से काम पर आने से कंपनी को वही जरूरी बहाना मिल गया और उसने कर्मचारी से छुटकारा पा लिया.

    Share:

  • मरीज के पेट से निकला स्टील का ग्लास, पेट में कैसे पहुंचा जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    Sat Aug 6 , 2022
    जौनपुर । कहते ऊपर भगवान (God) और नीचे डाक्टर इंसानों के लिए दूसरा भगवान के रूप में है. जौनपुर के सीनियर सर्जन डाक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने एक अनोखी किस्म (unique variety) का ऑपरेशन किया है. जिसको सुनकर आप दांतो तले अंगुलिया दबाने को मजबूर हो जाएंगे. एक मरीज अपने परिजन के साथ ऑपरेशन (surgery) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved