img-fluid

Realme 16 5G आज होगा लॉन्च, देश का पहला ‘सेल्फी मिरर फोन’, जानिए क्‍या है फीचर्स ?

April 02, 2026

नई दिल्ली। Realme आज भारत (India) में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी देश का पहला ‘सेल्फी मिरर फोन’ (Selfie Mirror Phone) बता रही है। इस फोन में कई खास और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।

ये है खासियत
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक ‘सेल्फी मिरर’ फीचर है। इसके तहत बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटा गोल मिरर दिया गया है, जिससे यूजर रियर कैमरा से ही हाई-क्वालिटी सेल्फी ले सकेंगे। यह मिरर फोटो क्लिक करते समय फ्रेम और पोजिशन देखने में मदद करेगा।

  • फीचर्स
    कंपनी ने लॉन्च से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसके कई फीचर्स सामने आए हैं। Realme 16 5G में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 2 दिन तक चल सकता है। हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड की पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट में सामने आएगी। कैमरा सेटअप भी इस फोन का बड़ा आकर्षण है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिससे हाई-रेजोल्यूशन फोटो क्लिक की जा सकेंगी।

    कितनी होगी कीमत?
    कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक्स के मुताबिक Realme 16 5G की कीमत भारत में 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के दौरान बैंक ऑफर्स और अन्य वेरिएंट्स की जानकारी भी दी जाएगी। आज होने वाले लॉन्च इवेंट में इस फोन के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स से जुड़ी बाकी डिटेल्स भी सामने आएंगी।

    Share:

  • Middle East: डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद ईरान ने मिसाइलों से दिया जवाब, इजरायल पर बड़ा हमला

    Thu Apr 2 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका-इजरायल (America-Israel) और ईरान (Iran) के बीच जारी जंग (War) अब और खतरनाक मोड़ लेती नजर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रीय संबोधन (address) के तुरंत बाद ईरान ने मिसाइल (missiles) हमले कर दिए, जिससे यह साफ हो गया कि जंग फिलहाल थमने वाली नहीं है, बल्कि और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved