
भोपाल। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से नाराज चल रहे मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी नाम से नई पार्टी बना ली है। त्रिपाठी ने कहा कि उनकी पार्टी 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। त्रिपाठी पिछले कई माह से अलग विंध्य की मांग कर रहे हैं।
भाजपा की मैराथन बैठक
भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सहप्रभारी अश्विन वैष्णव आज से 3 दिवसीय मध्यप्रदेश यात्रा पर आ रहे हैं। दोनों नेता विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर लगातार बैठक लेंगे। इस दौरान वे विधायकों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved