देश व्‍यापार

31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

नई दिल्ली (New Delhi)। देश (Country) में टैक्स (Tax payers) देने वालों की संख्या में लगातार इजाफा (Continuous increase) हो रहा है। आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ (Record 7.85 crore) आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल (income tax returns (ITR) filed) किए गए हैं। आयकर विभाग ने यह जानकारी दी है।


वित्त मंत्रालय ने बुधवार को आयकर विभाग के हवाले से बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है, जो अब तक सबसे अधिक है। विभाग के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में दाखिल आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी बयान में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए सात नवंबर, 2022 तक दाखिल 6.85 करोड़ आईटीआर की तुलना में 11.7 फीसदी अधिक है।

विभाग के मुताबिक आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल 7.65 करोड़ आईटीआर में से 7.51 करोड़ से अधिक आईटीआर सत्यापित किए जा चुके हैं। इन सत्यापित आईटीआर में से 7.19 करोड़ 31 अक्टूबर, 2023 तक प्रसंस्कृत किए जा चुके हैं। इस तरह लगभग 96 फीसदी सत्यापित आईटीआर प्रसंस्कृत हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि उन करदाताओं (जिनके पास कोई अंतरराष्ट्रीय या निर्दिष्ट घरेलू लेन-देन नहीं है।) जिनके मामले में खातों का ऑडिट करना जरूरी था, उनके लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर-7 के अलावा) दाखिल करने की नियत तारीख 31 अक्टूबर थी। इससे पिछले साल ऐसे आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 7 नवंबर, 2022 थी।

Share:

Next Post

गुरुवार का राशिफल

Thu Nov 2 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.19, सूर्यास्त 05.28, ऋतु – शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष पंचमी, गुरुवार, 02 नवम्बर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]