
बेंगलुरु। कर्नाटक में फिलहाल विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी जारी है। सत्तासीन भाजपा इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस के मुफ्त बिजली के वादे को लेकर उस पर निशाना साध रही है। इस बीच राज्य से विद्युत आपूर्ति को लेकर ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
कर्नाटक में इसी 13 जनवरी को बिजली की खपत के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट गए। चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मियों के मौसम से इतर बिजली खपत का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सर्दी के मौसम में आया है। माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो कर्नाटक इस साल बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved