img-fluid

MP में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, प्रमोशन-रिटायरमेंट के बाद और बढ़ेंगे पद, विभाग ने शुरू की तैयारियां

August 29, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होते ही खाली पदों की संख्या और बढ़ सकती है। शिक्षा विभाग मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले टीचरों के पदों की गिनती में जुटा हुआ है।

मध्य प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में लगभग 10 हजार शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एजुकेशन डिपार्टमेंट मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले टीचरों के पदों की गिनती में जुटा हुआ है। प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों को जोड़कर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।


  • इसके बाद प्रदेश में नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोक शिक्षण आयुक्त ने संचालनालय के अधिकारियों को प्रदेशभर में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की थी। मीटिंग में सीएम ने अफसरों से पूछा कि नई शिक्षक भर्ती कब शुरू होगी और कितने पदों पर की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों की जानकारी भी मांगी है।

    Share:

  • इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर हाईकोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने की ये मांग

    Sat Aug 29 , 2026
    इंदौर। बहुचर्चित भागीरथपुरा दूषित पानी कांड ()Bhagirathpura Contaminated Water Incident को लेकर दायर जनहित याचिका पर इंदौर हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी पूरी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश कर दी है। रिपोर्ट देखने के बाद याचिकाकर्ता रितेश ईरानी ने कोर्ट से दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved