img-fluid

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 3 दिन के लिए रोकी केदारनाथ यात्रा, एडवाइजरी जारी…

August 12, 2025

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मौसम विभाग की ओर से इस क्षेत्र में भारी बारिश (Heavy Rain) का रेड अलर्ट (Red alert) जारी किए जाने के बाद यात्रा को तीन दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है। जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है।

केदारनाथ आने वाले सभी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है। एडवाइजरी में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की चेतावनी को देखते हुए वे यात्रा करने से बचें। डीएम प्रतीक जैन ने जिले के सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।


भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि प्रशासन ने 12, 13 और 14 अगस्त के लिए केदारनाथ यात्रा को स्थगित किया है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग और राज्य के अन्य जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जलाशयों के पास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों समेत सभी सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। हम मौसम अनुकूल होने पर केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू होने के बारे में अपडेट देंगे।

अधिकारी ने बताया कि वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोनों में 24 घंटे जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं ताकि मार्ग बाधित होने पर उन्हें जल्द खोला जा सके। आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share:

  • भाजपा क्यों नहीं चुन पा रही अध्यक्ष, RSS के साथ इस नेता के नाम पर मतभेद? जानें

    Tue Aug 12 , 2025
    नई दिल्‍ली । NDA यानी सत्तारूढ़ गठबंधन(Ruling coalition) की कप्तान भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)2 अहम चुनावों(crucial elections) से घिरी हुई है। पहला 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार को चुनना। साथ ही केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बाद अध्यक्ष पद के लिए नेता का चयन करना। चर्चाएं हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved