
मुंबई। शिवसेना नेता शाइना एनसी को लेकर अरविंद सावंत की टिप्पणी पर बवाल बढ़ता जा रहा है। मामले में अब नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली धारा 79 और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में शाइना ने कहा कि चुनाव आयोग और महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। यह महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। महिलाओं का वस्तुकरण, और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना कोई छोटी समस्या नहीं है। सच्चाई वीडियो में सबके सामने होगी, लेकिन यह मानसिकता और विकृत मानसिकता दिखाई दे रही है।
मामले में UBT नेता संजय राउत ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है। अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुंबादेवी से भाजपा उम्मीदवार बाहर से आई हैं और वह एक ‘आयातित माल’ हैं। अगर वह एक ‘आयातित माल’ हैं, तो यह महिला का अपमान कैसे है? आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? आपको एक बार इतिहास देखना चाहिए। ‘बाहर का माल है तो बाहर का माल है’… अगर कोई बाहर का व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो लोग कहते हैं कि वह बाहर से आया है। इतना बड़ा मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved