भोपाल। प्रदेश में धनतेरस (Dhanteras) पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन प्रदेश के सभी रजिस्ट्रार ऑफिस (registrar office) शनिवार को भी खुले है इस कारण धनतेरस (Dhanteras) के शुभ मुहूर्त पर लोग प्रापर्टी की रजिस्ट्री (property registry) करा रहे हैं। इस कारण रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी भीड़ देखी जा रही है।
महानिरीक्षक पंजीयन ने शुक्रवार शाम को सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन, सभी वरिष्ठ जिला पंजीयक और जिला पंजीयक को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोग अधिक संख्या में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराते हैं। आम जनता एवं सर्विस प्रोवाइडर धनतेरस पर्व पर संपत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन करा सकें, इसके लिए सभी रजिस्ट्रार ऑफिस खुले रखे जाएं।
राजधानी भोपाल के आईएसबीटी और परी बाजार स्थित रजिस्ट्री ऑफिस शनिवार को भी खुले रहेंगे। धरतेरस पर सरकारी छुट्टी होने के बावजूद विभाग शनिवार को अपने दफ्तर खोलेगा, ताकि लोग धनतेरस पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकें। भोपाल में एक ही दिन में 600 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो सकेगी। 10 सब रजिस्ट्रार 60-60 रजिस्ट्री कर सकेंगे। वहीं, ऑफिस देर शाम तक खुलेगा। इससे लोगों को रजिस्ट्री कराने में आसानी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved