
नई दिल्ली। बॉलीवुड और पौराणिक प्रेमियों (mythological lovers) के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayan) का टीजर (teaser) जल्द ही सामने आने वाला है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से ऑडियंस कर रही थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक टीजर एडिट होकर तैयार हो चुका है।
टीजर में दर्शकों को राम-लक्ष्मण के बचपन से लेकर सीता, राजा दशरथ और रावन की झलक दिखाई जाएगी। रेडिट यूजर के मुताबिक मेकर्स ने तीन अलग-अलग टीजर एडिट किए हैं। पहला टीजर पानी के शॉट से शुरू होता है, मोर और ड्रोन शॉट के साथ पूरी अयोध्या दिखाई जाती है। गोल्डन किंग, राम और लक्ष्मण का बचपन, राजा दशरथ के शॉट और म्यूजिक ओर्चेस्ट्रा, जिसमें बांसुरी की आवाज है, सब दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।
रणबीर कपूर राम के रूप में दिखाई देंगे, नदी में अपने हाथ धोते हुए। साई पल्लवी को सीता के रूप में दिखाया गया है, जिसमें केवल उनकी आंखें और पैर नजर आएंगे। लक्ष्मण ट्रेनिंग करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, रावन को सिंघासन पर शंख बजाते हुए दिखाया जाएगा और अंत में सीता हरण का सीन है जिसमें केवल हाथ खींचते हुए झलक दिखाई गई है।
फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस भव्य प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में फिल्म को लेकर कड़ी रिसर्च की गई और मेहनत के बाद इसे पूरी तरह फिल्म का रूप दिया गया। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी, पहला भाग इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 में।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में रवि दूबे, यश, सनी देओल और अरुण गोविल जैसे कई एक्टर्स भी नजर आएंगे। टीजर की लेंथ लगभग 3 मिनट बताई जा रही है और इसमें मुख्य किरदारों की झलक दिखाई जाएगी। मेकर्स ने ऑडियंस की पसंद के अनुसार इसे एडिट किया है।
फिल्म की भव्यता, अद्भुत सेट, पौराणिक कहानी और स्टार कास्ट की वजह से इस टीजर का इंतजार फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं। दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने वाली यह फिल्म इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved