img-fluid

रिलायंस जियो ने एक बार फिर सस्ते प्लान से जीता ग्राहकों का दिल, हर रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा

December 06, 2020

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स की लॉन्चिंग करती रहती हैं। कंपनियों का मकसद ग्राहकों को खुश कर बिक्री को बढ़ाने होता है, जिससे आर्थिक पहिये को मजबूत किया जा सके। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में गिने जाने वाली रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास अलग-अलग प्राइस कैटेगरी में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं।

जियो (Jio) ने कुछ दिनों पहले डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी के मुफ्त सब्सक्रिप्शन वाले रिचार्ज प्लान (Plan) लॉन्च किए थे। इनमें 401 रुपये वाला प्लान भी शामिल है। 401 रुपये वाले रिलायंस जियो (Reliance Jio) रिचार्ज प्लान में हर दिन 3 जीबी (3GB) हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी अगर आपका डेटा इस्तेमाल ज्यादा है तो आप इस प्लान को ले सकते हैं।

401 रुपये वाले जियो पैक में क्या खास : रिलायंस जियो के 401 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में 3 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा 6 जीबी अतिरिक्त डेटा भी इस रिचार्ज पैक में ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। यानी कुल मिलाकर 90GB हाई-स्पीड डेटा इस रिचार्ज पैक में ग्राहक इस्तेमाल कर सकते हैं।

जियो-टू-जियो अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स मिलते हैं। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त हैं। जियो के इस प्लान में जियो ऐप्स की मेंबरशिप भी फ्री ऑफर की जाती है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 399 रुपये वाली 1 साल की डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाता है। इसके अलावा कंपनी के पास 999 रुपये और 349 रुपये वाले रिचार्ज पैक भी हैं जो 3 जीबी डेटा हर दिन ऑफर करते हैं। इन पैक की वैलिडिटी क्रमशः 84 दिन और 28 दिन है।

Share:

  • बंगाल में भी राम राज आने वाला है : गिरिराज सिंह

    Sun Dec 6 , 2020
    बेगूसरा। अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की वर्षगांठ पर रविवार को बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बंगाल में भी राम राज आने वाला है। रविवार को यह बातें उन्होंने ट्वीट कर कही है। गिरिराज सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved