देश राजनीति

बंगाल में भी राम राज आने वाला है : गिरिराज सिंह

बेगूसरा। अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की वर्षगांठ पर रविवार को बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बंगाल में भी राम राज आने वाला है।

रविवार को यह बातें उन्होंने ट्वीट कर कही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बाबरी ढांचे की तरह तृणमूल कांग्रेस (टी.एम.सी.) का भी ढांचा ढ़ह जाएगा। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की नीतियों के खिलाफ हैं और ममता बनर्जी के नेता उनके नीतियों के खिलाफ है। दीदी के घर में जबरदस्त भगदड़ मची हुई है, बंगाल में भी राम राज आने वाला है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

लव जेहाद कानून पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने दिया बड़ा बयान

Sun Dec 6 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लव जेहाद कानून पर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा लव जेहाद कानून के तहत आरोपी के घर की जब्ती और महिला को गुजारा भत्ता देने पर भी विचार किया जाएगा।