img-fluid

MP के कर्मचारियों को राहत, छठे वेतनमान वाले 40 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा

April 16, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने राज्य (State) के कर्मचारियों (Employees) को बड़ी राहत दी है। छठे वेतनमान के तहत आने वाले करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगा इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। सरकारी आदेश के अनुसार अब छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2026 की सैलरी से लागू होगी।


  • सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगा। यानी जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा। यह एरियर एक साथ नहीं दिया जाएगा। इसे छह बराबर किस्तों में बांटा जाएगा, जो मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में दी जाएंगी। जो कर्मचारी या अधिकारी इस अवधि में रिटायर हो चुके हैं, उन्हें पूरा एरियर एक साथ दिया जाएगा। इससे रिटायर कर्मचारियों को भी पूरा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार पहले ही सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा चुकी है, जिससे उनका महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो गया है। छठे और सातवें वेतनमान में वेतन संरचना अलग होने के कारण डीए का प्रतिशत भी अलग-अलग तय किया जाता है। छठे वेतनमान में बेसिक पे कम होने से डीए अधिक रखा जाता है।

    Share:

  • उज्जैन के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने मारी बाजी

    Thu Apr 16 , 2026
    मेरिट में भी चमके विद्यार्थी-10वीं में 2.5 प्रतिशत और 12वीं में 6.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कई स्कूलों ने दिया 100 प्रतिशत रिजल्ट, कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों को नोटिस उज्जैन। जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर बदलने का संकेत दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणामों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved