img-fluid

उज्जैन के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने मारी बाजी

April 16, 2026

  • मेरिट में भी चमके विद्यार्थी-10वीं में 2.5 प्रतिशत और 12वीं में 6.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कई स्कूलों ने दिया 100 प्रतिशत रिजल्ट, कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों को नोटिस

उज्जैन। जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर बदलने का संकेत दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। खास बात यह रही कि न सिर्फ पास प्रतिशत बढ़ा, बल्कि प्रदेश की प्रावीण्य सूची में भी उज्जैन के विद्यार्थियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।


  • बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। इसमें उज्जैन का कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष के 80.57 प्रतिशत से बढ़कर 83.03 प्रतिशत पहुंच गया, यानी करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि। वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम 79.99 प्रतिशत से छलांग लगाकर 86.23 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो 6.24 प्रतिशतकी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार साफ नजर आ रहा है।

    मेरिट लिस्ट में उज्जैन का जलवा
    कक्षा 10वीं में जिले के 8 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया। इनमें कु. आस्था रांका (494/500)-छठा स्थान, कु. कल्पना दबीया व कु. उर्वशी शर्मा (493/500)-7वां स्थान, कु. शांति (491/500)-9वां स्थान, कु. सृष्टि श्रीपाल (490/500)-10वां स्थान, कक्षा 12वीं में भी 6 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कला संकाय कु. ज्योति यादव (485/500)-5वां स्थान, वाणिज्य संकाय कु. राधिका मालवीय (485/500)-6वां स्थान, कु. सलोनी पण्डया (481/500)-10वां स्थान

    100 फीसदी रिजल्ट देने वाले स्कूलों की बढ़ी संख्या
    जिले में कक्षा 10वीं के 28 और कक्षा 12वीं के 6 विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। यह उपलब्धि जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

    प्रथम श्रेणी में भी बढ़ा प्रदर्शन
    इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। 10वीं 4483 विद्यार्थी (59.64 प्रतिशत), 12वीं 4137 विद्यार्थी (67.72 प्रतिशत)। इस पर जिला प्रशासन भी अच्छे परिणामों से उत्साहित नजर आया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कुमट ने मॉडल महिदपुर स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों का सम्मान किया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री और एडीपीसी गिरीश तिवारी ने उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को बधाई देकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिन विद्यालयों का परिणाम 60 प्रतिशत से कम रहा, उन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इनमें उज्जैन जिले के10वीं के 18 स्कूलों तथा 12वीं के 3 स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

    बोर्ड परीक्षा नतीजों की झलक….

    • 10वीं 7517 में से 6207 पास
    • 12वीं 6110 में से 5267 पास
    • 10वीं पास प्रतिशत- 83.03 प्रतिशत
    • 12वीं पास प्रतिशत-86.23 प्रतिशत
    • मेरिट में चयन-10वीं 8 छात्र, 12वीं 6 छात्र
    • 100 प्रतिशत रिजल्ट: 10वीं-28 स्कूल, 12वीं-6 स्कूल

    Share:

  • यूक्रेन को UK से मिला अब तक का सबसे बड़े हथियारों का पैकेज

    Thu Apr 16 , 2026
    डेस्क। यूक्रेन को ब्रिटेन की ओर से घोषित अब तक के सबसे बड़े ड्रोन पैकेज की आपूर्ति शुरू हो गई है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ड्रोन की खेप पहुंचनी शुरू हो चुकी है और इससे उसकी फ्रंटलाइन की ताकत मजबूत हो रही है। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जारी बयान में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved