
दिन के तापमान में 24 घंटों में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट
इंदौर। शहर (Indore) के तापमान (Temperature) में गिरावट का दौर नजर आ रहा है। परसों रात के बाद कल दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटों में ही दिन का पारा (mercury) 2 डिग्री से ज्यादा गिरते हुए सामान्य से 1 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी कमी बरकरार रही। इससे शहर को तीखी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक दिन में ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।
बारिश की भविष्यवाणी निकली गलत
मौसम विभाग ने तीन दिन पहले इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी। कल शहर के आसमान पर बादल तो नजर आए, लेकिन बारिश जैसा मौसम नहीं बना और पूरे समय मौसम खुला रहा। इससे एक बार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई।
एक नजर पिछले सात दिनों में गिरते-उठते तापमान पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 मार्च 36.6 20.5
15 मार्च 36.6 21.2
16 मार्च 34.8 19.4
17 मार्च 33.3 20.4
18 मार्च 35.4 20.8
19 मार्च 36.9 17.6
20 मार्च 34.6 17.8
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved