
जायडस-कैडिला को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी तय
नई दिल्ली।
जहां एक तरफ कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (second wave) देश के दो राज्यों केरल (kerala) और महाराष्ट्र (maharashtra) में अब भी कोहराम मचा रही है, वहीं एक्सपट्र्स ने इसी माह के दूसरे-तीसरे सप्ताह से थर्ड वेव ( third wave) आने एवं मरीज बढऩे की आशंका जता दी है, जिससे एक बार फिर लोगों में खौफ बढऩे लगा है।
वहीं दूसरी तरफ अब 12 से 18 साल तक के बच्चों (children) के लिए राहतभरी खबर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक इस उम्र तक के बच्चों के लिए देश में 15 दिनों के अंदर वैक्सीन उपलब्ध होने के प्रबल आसार हैं। बताया गया है कि केन्द्र सरकार ने जल्द ही जायडस-कैडिला (zydus-cadilla) की वैक्सीन (Vaccine) को इमरजेंसी मंजूरी देने की तैयारी कर ली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved