img-fluid

उज्बेकिस्तान में 17 अगस्त से धार्मिक गतिविधियां होंगी शुरु

August 16, 2020


ताशकंद । उज्बेकिस्तान में कुछ प्रतिबंधों के साथ 17 अगस्त से धार्मिक गतिविधियां शुरु की जाएंगी। कैबिनेट स्वास्थ प्रशासन ने बताया कि उज्बेकिस्तान में 17 अगस्त से धार्मिक गतिविधियां शुरु की जाएंगी। इसके लिए लोगों को मुंह पर मास्क लगाना, ग्लव्स पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा तथा घुसने से पहले उनका तापमान मापा जाएगा।

उज्बेकिस्तान में कोरोना के अब तक 34251 मामले सामने आए हैं और 223 लोगों की मौत हुई है। यहां पांच महीने बाद प्रतिबंधों में ढील दी गयी है।
उधर, मोरक्को में कोरोना वायरस के 1776 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 41017 हो गयी है।

स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि 922 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 28556 लोग इससे ठीक हो चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 21 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 632 हो गयी है।

Share:

  • सुशांतसिंह राजपूत सुसाइडः नारायण राणे ने कहा-आत्महत्या नहीं मर्डर है, दबाव में मुंबई पुलिस

    Sun Aug 16 , 2020
    मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर हर कोई अपनी बात रख रहा है। जाहे आम हो या खास सभी सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे ने कहा कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की उनकी हत्या हुई है। राणे ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved