img-fluid

रेमो डिसूजा के साले का घर में मिला शव, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

January 20, 2022

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) के साले (Brother in Law) जैसन वाटकिंस (Jason Watkins) अपने ही घर में मृत पाए गए। जैसन ने भी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था। वह रेमो को फिल्मों में असिस्ट किया करते थे। अपने भाई के निधन से दुखी रेमो की वाइफ लिजेल डिसूजा (Lizelle D’Souza) ने इंस्टा पोस्ट पर भाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘क्यों? तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मैं इसके लिए कभी माफ नहीं करूंगी’।


ईटाइम्स से मिली जानकारी के मुताबिक जैसन वाटकिंस अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाए गए है। मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि जैसन को कूपर हॉस्पिटल लाया गया और ओशिवारा पुलिस आवश्यक लीगल कार्रवाई कर रही है। हालांकि रेमो डिसूजा और उनकी वाइफ लिजेल डिसूजा ने मौत की पुष्टि कर दी है। लेकिन अपने भाई की अचानक मौत से गमगीन हैं।

रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल ने अपनी और जैसन की बचपन की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दुख जता रही हैं। एक फोटो में जैसन ऑटो में अपनी मम्मी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। लिजेल उनसे माफी मांगते हुए लिखती हैं कि सॉरी मां मैंने आपको फेल कर दिया’। रेमो डिसूजा गोवा में अपने फ्रेंड की शादी में थे। लिजेल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले ही सेलिब्रेशन की वीडियो रेमो के साथ शेयर की थी। जैसन ने रेमो डिसूजा और सरोज खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था दो लीजेंड के साथ। इसके अलावा भी अपने इंस्टाग्राम पर रेमो के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। रेमो और क्रू मेंबर के साथ ‘रेस 3’ की शूटिंग के समय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 

Share:

  • इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज 17887 हुए, नए 2838

    Thu Jan 20 , 2022
    इंदौर। 20 जनवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 2838 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 11487 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 8512 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 177010 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 106 है। आज 0 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved