भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मौसी को मंदिर से निकाला, भांजी देखने पहुंची तो कर दी छेडख़ानी

  • पुजारी और साथी पर लगे आरोप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित एक मंदिर में महिला अपने परिवार के साथ रहती है। वहीं पुजारी भी एक कमरे में रहता है। मंदिर में कब्जे की बात को लेकर कल दोपहर को पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। पुजारी ने महिला को मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस बात की जानकारी औरत की भांजी को लगी तो वह उसे देखने पहुंची। मंदिर के बाहर पुजारी का दोस्त खड़ा था। आरोपी ने लड़की को अंदर जाने से रोका। पीडि़ता ने विरोध किया तब बदमश ने झूमाझटकी शुरू कर दी। इसी दौरान युवक ने युवती के साथ में अश्लील हरकतें कर दीं। शोर मचाने पर पुजारी ने भी लड़की का हाथ पकड़कर उसे जाने के लिए कहा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय पीडि़ता ईदगाह हिल्स की निवासी है। वहीं एक मंदिर है, जिसमें उसकी मौसी रहती हैं। इसी मंदिर में पुजारी हरशित भार्गव रहते हैं। महिला और पुजारी के बीच मंदिर में बने घर में रहने को लेकर विवाद चलता है। दोनों एक दूसरे से कब्जा छुड़ाना चाहते हैं। कल हरशित ने महिला को मंदिर के बाहर निकाल दिया था। इस बात की जानकारी उसकी तीस वर्षीय पीडि़ता को मिली तो वह मौसी के देखने जा रही थी। मंदिर के बाहर हरशित का दोस्त राहुल सिंह मिल गया। उसने पीडि़ता को आगे जाने से रोका। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ में झूमाझटकी की। उसके साथ अश्लील हरकतें कर दीं। लड़की ने शोर मचाया तो हरशित भी मौके पर आ गया और पीडि़ता का हाथ पकड़कर उसे भागने को कहा। बाद में फरियािदया ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

स्कूली छात्रा से की अश्लीलता
निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित करोंद में 13 वर्षीय किशोरी रहती है। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है और सिलाई सीख रही है। कल दोपहर को लड़की घर के पास में रहने वाली एक महिला के पास सिलाई सीखने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी अरबाज खान रास्ते में उसे मिला और हाथ पकड़ लिया। पीडि़ता ने भागने का प्रयास किया तो बदमाश ने उसके साथ अश्लील हरकतें कर दीं। इसके बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छेडख़ानी पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Share:

Next Post

राजधानी में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Sun Nov 1 , 2020
नवंबर के मध्य से दिखाएगी असर, दिसम्बर-जनवरी में ठिठुराएगी ठण्ड भोपाल। राजधानी में इस बार ठंड जोरदार होगी। मानसून की विदाई के बाद दो दिन से मौसम में परिवर्तन आया है। जाड़े का आगाज हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो इस महीने के मध्य तक ठंड असर दिखाने लगेगी। ठंड का यह सीजन […]