
भाई की राजबाड़ा पर है दुकान संभवत: वहां से घर आया कोरोना
इन्दौर। सांसद शंकर लालवानी और उनका परिवार कोरोना टेस्ट में नेगेटिव निकले हैं, जबकि उनके भाई कमल लालवानी के बेटे और बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सांसद लालवानी का परिवार मनीषपुरी में लालवानी परिसर में ही रहता है। सभी भाइयों के मकान अलग-अलग हैं। उनके भाई कमल लालवानी और उनकी पत्नी कल कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद परिवार के अन्य ृ18 सदस्यों की जांच करवाई गई, जिसमें उनके भाई के ही बेटे और बहू संक्रमित निकले हैं, जबकि सांसद लालवानी, उनका परिवार तथा दूसरे भाइयों के परिवार की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लालवानी ने कहा कि भाई की राजबाड़ा पर दुकान है। हो सकता है वहां कोई संक्रमित मरीज आया हो। हालांकि वे कुछ दिन पहले राजस्थान भी एक रिश्तेदार के यहां गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved