img-fluid

रिपोर्ट में खुलासा: छपरा में जहरीली शराब से हुईं थीं 5 मौतें; मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

March 18, 2026


पटना। बिहार के छपरा (Chapra of Bihar) में होली के बाद हुई संदिग्ध मौतों (Suspicious deaths) के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पुष्टि हुई है कि पांच लोगों की मौत जहरीली शराब (Poisonous liquor) पीने से हुई थी। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीजी (मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) अमित कुमार जैन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना में कुल 10 आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें मुख्य आरोपी सूरज महतो को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, जबकि अन्य पांच आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

मिथाइल अल्कोहल से हुई मौत की पुष्टि
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के पास से बरामद रसायन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) की पुष्टि हुई है। यही जहरीला तत्व शराब में मिलाया गया था, जिससे मौतें हुईं।

घटना मशरक और पानापुर थाना क्षेत्रों में हुई, जहां कुल पांच लोगों की जान गई। इनमें से दो शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि तीन का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया था।

भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पानापुर से 1050 लीटर और मशरक से 650 लीटर स्पिरिट बरामद की है, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था।



  • अवैध शराब के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई
    एडीजी ने बताया कि सितंबर 2025 में मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के गठन के बाद से कार्रवाई में तेजी आई है।

    2024 के मुकाबले 2025 में हर महीने 9% ज्यादा शराब जब्त हुई

    2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 18% हो गया

    राज्य के बाहर भी छापेमारी की गई है—

    2025 में 38 रेड (झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)

    55 वाहन जब्त

    2026 में अब तक 25,997 लीटर शराब जब्त, 5 गिरफ्तार

    छपरा की घटना ने एक बार फिर अवैध शराब के नेटवर्क और उसकी घातकता को उजागर किया है। पुलिस कार्रवाई तेज जरूर हुई है, लेकिन इस तरह की घटनाएं रोकना अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

    Share:

  • रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    Wed Mar 18 , 2026
    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur CG) में एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। रामकृष्ण केयर अस्पताल (Ramakrishna Care Hospital) के सेप्टिक टैंक (Septic tank) की सफाई के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मांझी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved