
– मध्यप्रदेश में रैपिड एंटीजन टेस्ट
भोपाल। बढ़ते संक्रमण के चलते पहली बार भोपाल और मुरैना में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत होने वाले टेस्ट के बाद मात्र 1 से 2 घंटे के भीतर ही कोरोना की रिपोर्ट मिल जाएगी।
गौरतलब है कि भोपाल और मुरैना में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके चलते दोनों ही शहरों में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले प्रदेश में आरटीपीसीआर के तहत कोरोना की जांच की जा रही थी, जिसमें रिपोर्ट आने में 24 घंटे से भी अधिक का समय लगता था। अब रैपिड एंटीजन टेस्ट से 24 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved