img-fluid

Republic Day: जानिए कैसे मनाया गया था देश में पहली बार गणतंत्र दिवस

January 17, 2024

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (75th republic day) मनाएगा। साल 1947 में देश को ब्रिटिश राज से आजादी (independence from british rule) मिली, लेकिन उसका अपना संविधान (Constitution) नहीं था। 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान मिला. इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और इसके साथ ही भारत एक संप्रभु राज्य बन गया, जिसे गणतंत्र घोषित किया गया। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारत का पहला गणतंत्र दिवस कैसे मनाया गया था? 1950 में जब भारत के संविधान को लागू किया गया तो कहां इस दिन का जश्न मनाया गया? पहले गणतंत्र दिवस की परेड कहां और कैसे हुई? कौन कौन इस परेड में शामिल हुआ? क्या हर साल की तरह 1950 में गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले से ही तिरंगा फहराया गया था? गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर जानिए देश ने कैसे और कहां मनाया था अपना पहला गणतंत्र दिवस?


कहां मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस?
26 जनवरी 1950 को भारत का पहला गणतंत्र दिवस की दिल्ली में हुआ था। जहां पुराना किला के सामने स्थित ब्रिटिश स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड पहली बार देखने को मिली। वर्तमान में इस जगह पर दिल्ली का चिड़ियाघर है और स्टेडियम की जगह पर नेशनल स्टेडियम स्थित है।

कैसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस?
पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के पुराना किला से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहली बार तिरंगा झंडा फहराया था। उनके ध्वजारोहण करने के बाद परेड की शुरुआत हुई। सबसे पहले तोपों की सलामी दी गई। तोपों की आवाज से पूरा किला गूंज उठा था।

कौन-कौन हुआ था पहले गणतंत्र दिवस में शामिल?
राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद थे। वहीं आखिरी ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की जगह गवर्नर-जनरल का पद पर तैनात सी राजगोपालाचारी भी पहले गणतंत्र दिवस का हिस्सा बने थे।

कैसी थी पहली गणतंत्र दिवस की परेड?
हर साल राजपथ से भव्य परेड निकाली जाती है जो लाल किले तक जाती है, लेकिन 1950 की गणतंत्र दिवस परेड अब की तुलना में इतनी भव्य नहीं थी। हालांकि आजाद भारत के लिए पहली गणतंत्र दिवस की परेड किसी ऐतिहासिक दृश्य से कम भी नहीं थी। पहली गणतंत्र दिवस परेड ब्रिटिश स्टेडियम में हुई थी। जिसकी एक झलक के लिए कनॉट प्लेस पर लोग एकत्र हुए थे। इस परेड में थल, वायु और जल सेनाओं की कुछ टुकड़ियां शामिल हुई थीं। उस दिन न तो किसी तरह की झांकियां निकाली गई थी और ना ही हवाई करतब दिखाने वाले जहाज में जेट शामिल थें। हालांकि भारत के पास डकोटा और स्पिटफायर जैसे छोटे विमान जरूर थे।

Share:

  • Republic Day: गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जो हर भारतीय को होना चाहिए मालूम

    Wed Jan 17 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (75th republic day) मनाएगा। साल 1947 में देश को ब्रिटिश राज से आजादी (independence from british rule) मिली, लेकिन उसका अपना संविधान (Constitution) नहीं था। 26 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved