img-fluid

अगले महीने 12 दिन बैंकों की छुट्टी, यहां देखें पूरी सूची

October 29, 2023

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक [Reserve Bank of India] द्वारा नवंबर [November] में बैंक की छुट्टियों की सूची जारी की गई है। कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन देश के अलग-अलग क्षेत्र के आधार पर विशिष्ट दिनों [Special Days] में बैंक की छुट्टियां भी अलग-अलग होंगी।

नवंबर के दूसरे सप्ताह में दीपावली [Diwali] है। एक नवंबर से 30 नवंबर के बीच कुल 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा और आपको भी यह पता होना चाहिए कि किस-किस दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा, ताकि आपको अपना बैंकिंग कार्य करने में कोई बाधा न आए।


  • नवंबर 2023 में बैंक अवकाश की पूरी सूची
    1 नवंबर (बुधवार): कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवाचौथ के अवसर पर कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी।
    10 नवंबर (शुक्रवार): वांगला उत्सव पर मेघालय।

    लंबे सप्ताह की छुट्टियां
    12 नवंबर (रविवार)
    13 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा पर त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र।
    14 नवंबर (मंगलवार)- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम दिवाली या विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस या लक्ष्मी पूजा पर।
    15 नवंबर (बुधवार)- भाईदूज/लक्ष्मी पूजा/दीपावली पर सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
    18 नवंबर (शनिवार)
    19 नवंबर (रविवार)
    20 नवंबर (सोमवार)- बिहार और राजस्थान में छठ पूजा।
    23 नवंबर (मंगलवार) – सेंग कुत्सनेम या ईगास-बग्वाल पर उत्तराखंड और सिक्किम।
    27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती पर तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश आदि।
    30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती पर कर्नाटक।

    Share:

  • कमलनाथ का सुपरनाथ वाला वीडियो वायरल, सुपरमैन की पोशाक पहन उड़ते आ रहे नजर

    Sun Oct 29 , 2023
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोरों से जारी है। उम्मीदवारों के अलावा राजनीति पार्टी के आईटी सेल द्वारा प्रचार प्रसार के लिए वीडियो, स्लोगन बनाकर मतदाताओं से अपने अपने पक्षों में वोट की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) का हनुमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved