
शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukkhu) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में (In Himachal Pradesh) रेस्टोरेंट-बार या दुकानें (Restaurants, Bars and Shops) 24 घंटे खुली रह सकती हैं (Can remain Open 24 Hours) ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। वर्ष 2020-21 में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे और उनके कार्यकाल के दौरान पंचायती राज, जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव हुए थे। उस समय भी उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। हमने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है।” सीएम सुक्खू ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता पर बोझ डाल रही है, जबकि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने एक बड़े फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में कोई भी रेस्टोरेंट, बार या दुकानें यदि क्षमता रखती है, तो 24 घंटे खुली रह सकती है। सुक्खू ने कहा, “हमने सभी को 24 घंटे काम करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।”
स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “लोगों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। मेरा मानना है कि पंचायत चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं जबकि जिला परिषद और बीडीसी के लिए वोटों की गिनती बाद में होगी।” मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि चुनावों में भारी भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवारों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved