img-fluid

5वीं-8वीं बोर्ड कक्षाओं का परिणाम 4 दिन में, 26 को नए शैक्षणिक सत्र की बैठक

March 21, 2026

इन्दौर। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से कक्षा पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की तैयारी की जा रही है। सब कुछ समय पर रहा तो 25 मार्च को प्रदेश में एक साथ भोपाल से परिणाम जारी किया जाएगा, साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इंदौर में जिला पंचायत सीईओ 26 मार्च को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों की बैठक बुला रहे हैं।

मध्यप्रदेश में पांचवीं-आठवीं कक्षा में तकरीबन 25 लाख विद्यार्थियों की सहभागिता इस बार रही है। अकेले इंदौर जिले में 1 लाख 2000 विद्यार्थियों ने दोनों कक्षाओं में अपनी सहभागिता दी थी। परीक्षा के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। इंदौर जिले में एक सप्ताह पहले ही मूल्यांकन क ार्य पूरा कर दिया था। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परिणाम का इंतजार बना हुआ है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में गर्मी का भरपूर असर रहेगा। 26 मार्च को होने वाली बैठक में स्कूल में पर्याप्त व्यवस्थाएं और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे, साथ हीं स्कूलों में मरम्मत कार्य के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। शौचालय से लेकर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी में है और गर्मियों में विद्यार्थियों को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना प्रमुखता में रहेगा।


  • अभिभावक बोले- गर्मी का मौसम, बच्चों को दिक्कत
    1 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू करने पर अभिभावकों का कहना है कि गर्मी का भरपूर मौसम रहेगा। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ता है। राज्य शिक्षा केंद्र को नया शैक्षणिक सत्र गर्मियों के बाद शुरू करने पर विचार करना चाहिए।

    Share:

  • प्रदेश की 1500 शराब दुकानों को नहीं मिले खरीदार, शासन ने 4 प्रतिशत कीमत घटाई

    Sat Mar 21 , 2026
    इंदौर की 38 शराब दुकानों को भी खरीदारों का इंतजार, कीमत कम होने से बढ़ी बिकने की उम्मीद इंदौर, विकाससिंह राठौर। मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत बढ़ाई गई शराब दुकानों की कीमतों के कारण करीब 1500 दुकानों को अब तक खरीदार नहीं मिले हैं। इनमें इंदौर की 38 दुकानें भी शामिल हैं, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved