भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Retired SI की बेटी ने सेनेटाइजर पीकर की खुदकुशी

  • मानसिक बीमारी से थी परेशान, पूर्व में भी काट चुकी थी हाथ की नस

भोपाल। रातीबढ़ इलाके में रिटायर्ड एसआई की बेटी ने सेनेटाइजर पीकर खुदकुशी कर ली। उसे एक दिमागी बीमारी थी, जिससे उसे अजीब ख्याल आते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
एएसआई सौरभ पांडे के अनुसार प्रीति तिवारी पुत्री सीताशरण तिवारी (27) निवासी रातीबढ़ ग्रेजुएशन कर चुकी थी। पूर्व में उसकी जॉब भी लगी थी। हालांकि शहर के बाहर जाब होने के कारण उसने ज्वाइन नहीं किया था। उसके पिता सीताशरण भोपाल में ही बतौर एसआई पदस्थ रहे हैं। फिलहाल वह रिटायर्ड हो चुके हैं। 6 साल पहले प्रीति एक खास तरह की दिमागी बीमारी का शिकार हो गई। जिससे उसे अजीब ख्याल आने से लगे थे। इन ख्यालों को वह सही मानकर डर जाती थी। ख्याली दुनिया को ही सही समझने लगी थी। परिजन उसका एक मनोचिक्तिसक से इलाज करा रहे थे। दवाओंं के कारण अधिकांश समय वह नींद में रहती थी। होश में आते ही अजीब हरकतें करती थी। कुछ समय पहले भी वह कलाई की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। हालांकि तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। कल शाम लड़की ने घर में रखा सेनेटाइजर पी लिया। परिजनों ने तबीयत बिगडऩे के बाद उसे पहले जेपी अस्पताल पहुंचाया, फिर हमीदिया में भर्ती कराया गया। जहां चंद मिनट चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।



ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
हबीबगंज स्टेशन पर बीती 6 दिसंबर की शाम अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया था। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। हबीबगंज जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। मृतक के पास में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। हुलिये से वह भिखारी की तरह नजर आ रहा है। मृतक का चहरा गोल और दाड़ी बड़ी हुई है। मृतक सफेद रंग का कुर्ता पहने हुआ है।

Share:

Next Post

कोर्ट से स्टे नहीं मिला तो सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे दो विधायक

Fri Dec 9 , 2022
भाजपा के राहुल लोधी के सदस्यता शून्य, कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह को मिली सजा भोपाल। विधानसभा का मानसून सत्र अगले हफ्ते 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक राहुल लोधी और अजब सिंह कुशवाह की सदस्यता खतरे में पड़ गई है। ऐसे में यदि दोनों […]