बड़ी खबर

बिहारी DNA पर सवाल उठाकर घिरे रेवंत रेड्डी, BJP ने राहुल-सोनिया से कर दिया बड़ा सवाल

नई दिल्ली: तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अच्छी जीत दर्ज की है। इस जीत का पूरा क्रेडिट प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को दिया गया। कांग्रेस ने उनकी मेहनत को देखते हुए रेवंत को राज्य का नया मुख्यमंत्री भी बनया है। हालांकि, सीएम बनते ही रेवंत रेड्डी विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बिहार के डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं। रेवंत के इस बयान के कारण अब भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इंडिया टुडे के वीडियो का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें तेलंगाना के भावी सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि केसीआर का डीएनए बिहार का है और उनका डीएनए तेलंगाना का। उन्होंने कहा कि केसीआर मूल रूप से बिहार की कुर्मी आति से संबंध रखते हैं। उनका परिवार काफी समय पहले पलायन कर के तेलंगाना पहुंचा था। रेवंत रेड्डी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बताए गए कारण के अनुसार, रेवंत का DNA केसीआर से बेहतर है।


रेवंत रेड्डी के डीएनए वाले बयान के बाद अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को बांटने की अजीब योजना चल रही है। उत्तर-दक्षिण भारत की शुरुआत की जा रही है। तेलंगाना के सीएम (रेवंत रेड्डी) ने कहा कि हमारा डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने रेवंत रेड्डी के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही बयान वापस लिया गया है”।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण में गए लेकिन उनका बयान वापस नहीं कराया। रविशंकर ने कहा कि उत्तर भारत में तो बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश भी आता है। क्या कांग्रेस भारत की आजादी का इतिहास समझती है। सोनिया गांधी अब भी उतत्र भारत की सीट रायबरेली से सांसद हैं। राहुल गांधी अपनी हार के डर से वायनाड चले गए हैं।

Share:

Next Post

मलेशिया में काफी व्यस्त रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम, भारतीय प्रवासियों को भी करेंगे संबोधित

Thu Dec 7 , 2023
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 दिसंबर से साउथ-ईस्ट एशिया के देशों की यात्रा पर रहेंगे। 7 दिन की इस यात्रा में वह मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों का दौरा करेंगे। इनमें से सबसे ज्यादा वक्त वह मलेशिया में गुजारेंगे। मलेशिया की राजधानी में उनका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित […]