मुंबई (Mumbai) ! बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म इंडस्ट्री के हिट एंट क्यूट कपल की लिस्ट में गिने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री हमेशा ही पसंद की जाती है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद कपल अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर बात की। रणबीर ने बताया कि शादी के बाद हर कपल की तरह उन्हें भी कुछ चीजों में समझौता करना पड़ा है।
बेटी के बेहद करीब हैं रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा है। राहा अपने पापा रणबीर के बेहद बेहद करीब है। कई मौकों पर रणबीर को ये कहते सुना गया कि वो अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। रणबीर को जब भी अपने काम से वक्त मिलता है तो वो राहा के साथ वक्त गुजारना पसंद करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 में रिलीज हुई, जो सुपरहिट रही। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved