img-fluid

मप्र में वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन से 1010 करोड़ रुपये की हुई राजस्व आय

February 22, 2021

भोपाल। वन मंत्री कुंवर विजय शाह कहा है कि प्रदेश में वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से इस वित्त वर्ष में 31 जनवरी तक की स्थिति में 1010 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जन हो चुका है। लक्ष्य 1399 करोड़ रुपये का रखा गया है। निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के पहले हासिल कर लिया जाएगा। यह जानकारी रविवार को जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने दी।

उन्‍होंने बताया कि वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा राजस्व अर्जित करने के मामले में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है। प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी और लॉकडाउन के रहते यह उपलब्धि विशेष मायने रखती है। उन्होंने विभाग प्रमुख और सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

वन मंत्री कुंवर शाह ने कहा है कि पिछले चौदह साल तक 500 करोड़ का वार्षिक राजस्व मिला करता था। पिछले साल से राजस्व अर्जन में हमने उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। पिछले साल इसी अवधि में 883 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र सरकार से बजट में जनता को काफी उम्मीदें

    Mon Feb 22 , 2021
    गुना। मप्र सरकार का प्रस्तावित बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। आगामी 02 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। इस बजट की ओर मप्र की जनता टकटकी लगाए हुए है। उसे उम्मीद है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में रियायत देगी। इसके साथ ही व्यापारियों और गुना के लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved