मुंबई। मां बनना अक्सर ज़िंदगी के सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जाता है, और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के लिए ये बदलाव डर के साथ शुरू हुआ। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पता चला कि वो मां बनने वाली हैं, तो उनका पहला रिएक्शन क्या था।
क्यों डर गई थीं ऋचा?
ऋचा चड्ढा ने दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं तब वह डर गई थीं। उन्होंने कहा, “मैं थोड़ी डरी हुई थी। मेरे दिमाग में एक ही बात आई मौसम तेजी से बदल रहा है, जगह-जगह बड़ी तादाद में लोगों की जान जा रही है, दुनिया में बहुत कुछ गड़बड़ चल रहा है ऐसे में बच्चा पैदा करना सही होगा?”
‘अब मेरी जिंदगी खत्म हो जाएगी?’
ऋचा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “फिर जब मुझे पता चला कि बेटी होने वाली है तब मेरा डर प्रोटेक्टिव नेचर में बदल गया।” उन्होंने मजाक में कहा, “मैंने सोचा, ‘हम भारत में रहते हैं, मुझे बंदूक खरीदनी पड़ेगी।’ फिर मैंने बाद बाद में सोचा, ‘नहीं, हम देखेंगे। हम उसे अपनी तरह मजबूत बनाकर बड़ा करेंगे।’”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved