मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी 15 सितम्बर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। देर रात रिद्धिमा ने इस खास मौके का जश्न धूमधाम से मनाया। रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस खास मौके की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।
इस तस्वीर में रिद्धिमा के भाई अभिनेता रणबीर कपूर, उनकी कजन सिस्टर्स करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद थी। रिद्धिमा ने पार्टी की तस्वीरों का कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-फैमिली।’
रिद्धिमा इन दिनों मुंबई में ही है और अपने जन्मदिन पर उन्होंने जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर इन तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। वहीं आलिया रणबीर के परिवार के हर समारोह में मौजूद रहती है। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved