मनोरंजन

टीवी सीरियल ‘जय संतोषी माँ’ में सीता की भूमिका में नज़र आएगी ऋषिका

कहते हैं कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो तमाम बाधाओं और सामाजिक तानों के बावजूद इंसान अपनी मंजिल को हासिल कर ही लेता है। छपरा जिले की बेटी ऋषिका सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।
ऋषिका सिंह मायानगरी में अपने हुनर के बल पर छोटे पर्दे की स्टार के रूप में उभरी हैं। छपरा शहर के मिशन रोड निवासी यशवंत सिंह व अर्चना सिंह की बिटिया ऋषिका सिंह चंदेल कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। अब एंड-टीवी पर प्रसारित धारावाहित जय संतोषी माँ में माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे एंड-टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

छोटे शहर की बड़ी प्रतिभा :
एक छोटे शहर से निकलकर अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल कहती हैं कि बिहार में प्रतिभा की कमी नही हैं और बिहारी प्रतिभा को किसी के बलबूते नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम के बदौलत कोई मुकाम मिलता है। ऋषिका जिस ख्वाब को संजो कर छपरा जैसे छोटे से शहर से निकलकर मुंबई जैसे महानगर में आईं थी, उसी तरह वह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब भी हो रही हैं।

आधी आबादी नारी रत्न अवार्ड से होंगी सम्मानित :
पटना में आधी आबादी फांउडेशन एवं गांव सिनेमा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल को आधी आबादी नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। पटना के न्यू क्लब में 31 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें कई महान हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें ऋषिका का भी चयन किया गया है।

धारावाहिक ‘नई सोच’ में मुख्य नायिका की भूमिका:
दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘नई सोच’ में ऋषिका सिंहमुख्य नायिका की भूमिका ‘दामिनी’ का किरदार निभा रही हैं। यह किसानों के लिये सरकारी योजनाओं पर आधारित धारावाहिक है। यह शो डीडी किसान चैनल पर प्रसारित हो रहा है।

इन टीवी सीरियलों में आ चुकी है नजर:
ऋषिका को पहला ब्रेक कलेक्टर बहू (दूरदर्शन) मे मिला। उसके बाद उन्होंने दुलारी, गोतिया, सीआईडी, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, भाभी जी घर पर हैं, कलर्स टीवी के लिए विद्या में काम किया है। इसके अलावा वह स्नैपडील, अमेज़न और इलेक्ट्रॉनिक शूट -टाटा कैपिटल के विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं।

Share:

Next Post

एलएसी पर मौजूदा तनाव के लिए चीन​दोषी, रक्षा मंत्रालय ने किये कई अहम खुलासे

Wed Jan 6 , 2021
नई दिल्ली ।​​ रक्षा मंत्रालय ने ​2020 ​की अपनी ​वार्षिक समीक्षा में ​​खुलासा किया ​है ​कि​ पूर्वी लद्दाख ​में ​वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ​गतिरोध ​के दौरान ​​​चीन ने अपरंपरागत हथियारों और उत्तेजक कार्रवाई का इस्तेमाल किया​ जिससे दोनों देशों के बीच और तनाव बढ़ा।​ एलएसी पर मौजूदा तनाव के लिए चीन को दोषी ठहराते हुए […]