img-fluid

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की सपा में एंट्री!

January 31, 2022


लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवारी का विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में दर्जन भर उम्मीदवार इसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। वर्ष 2017 में यह सीट कांग्रेस से भाजपा के पाले में आई थी और इसकी वजह डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पंजा छोड़कर कमल का साथ देना था, जिससे इस महत्वपूर्ण सीट का गणित भी बदल गया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा ने अपने बेटे मयंक के लिए इस सीट की खूब लॉबिंग की, लेकिन उन्हें सफलता मिलती नहीं दिख रही है।


माना जा रहा था कि अब मयंक जोशी, भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। लेकिन जहां, भाजपा ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को अपने पाले में लाने में सफलता पाई। वहीं, अब समाजवादी पार्टी भी मयंक जोशी को अपने पाले में लाकर जवाब देने के मूड में दिखाई दे रही है। सपा प्रवक्ता फखरुल चांद हसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप से जानकारी देते हुए कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक आज शाम समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। आज शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के लखनऊ के महत्वपूर्ण नेताओं को पार्टी दफ्तर बुलाया गया है।

Share:

  • कृषि क्षेत्र लॉकडाउन में बहुत कम प्रभावित, औद्योगिक क्षेत्र में गिरावट

    Mon Jan 31 , 2022
    नई दिल्ली । कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) लॉकडाउन में (In Lockdown) बहुत कम प्रभावित हुआ (Affected very little) । इस क्षेत्र में 2020-21 और फिर 2021-22 में भी बढ़ोतरी देखी गई। औद्योगिक क्षेत्र (Industrial sector) में इस दौरान गिरावट (Decline) देखी गई और अब यह महामारी से पहले के स्तर से लगभग 4.1% ऊपर है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved