
इंदौर। इंदौर में सांवेर रोड (Sanwer Road) पर भाजपा विधायक (BJP MLA) गोलू शुक्ला (Golu Shukla) की बस (Bus) ने बुधवार देर रात बाइक सवार (Riding a Bike) दंपती (Couple) को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रक हादसे का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पति-पत्नी और बच्चे की जान ले ली। चालक तीनों को रौंदने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया।
View this post on Instagram
बाणगंगा टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार, घटना बुधवार देर रात धरमपुरी के समीप ग्राम रिंगनोदिया की है। बस एमपी 09एफए 6390 ने बाइक एमपी 09वीएफ 3495 को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपती बच्चों सहित दूर जाकर गिरे। हादसे में महेंद्र सोलंकी, जयश्री सोलंकी और 15 वर्षीय जिगर सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। 10 साल का तेजस सोलंकी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी गुरुवार को मौत हो गई। सांवेर टीआइ गिरजाशंकर महोबिया के अनुसार, टक्कर मारने वाली बस विधायक गोलू शुक्ला की है। बस के पीछे भी गोलू लिखा है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved