img-fluid

इन्दौर से रोबोट हुआ गायब, चौराहे से अब मेट्रो एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा निर्माण

April 15, 2026

  • पिलर खुदाई के लिए रोबोट चौराहे पर मेट्रो कॉर्पोरेशन ने शुरू की तैयारी
  • खजराना चौराहा से अब एलिवेटेड की बजाय अंडरग्राउंड रहेगा रूट

इंदौर। पिछले कई दिनों से रोबोट तो चौराहे से गायब हो गया, अब मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए जो पिलर बनेंगे उसकी खुदाई के लिए रोबोट चौराहे पर मेट्रो कॉर्पोरेशन ने पतरे लगाकर घेरा बना लिया है, जिससे चौराहे का यातायात और बाधित होने लगा है। अब रोबोट से खजराना के बीच भी एलिवेटेड कॉरिडोर का काम चलेगा, क्योंकि उसके बाद मेट्रो का रूट अंडरग्राउंड किया गया है। हालांकि उसके लिए भी अलग से सर्वे, टेंडर की प्रक्रिया करना पड़ेगी।

अभी गांधी नगर से लेकर टीसीएस चौराहा तक 6 किलोमीटर के हिस्से में पहले मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू किया गया है, जिसे प्रायोरिटी कॉरिडोर नाम दिया। उसके बाद सुपर कॉरिडोर, विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर के हिस्से में भी अब जल्द ही व्यावसायिक संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा मानकों की जांच के बाद मंजूरी भी मिल चुकी है। अब जिस दिन मुख्यमंत्री समय दे देंगे, उस दिन गांधी नगर से लेकर रेडिसन तक मेट्रो दौडऩे लगेगी।


  • पहले रेडिसन, उसके बाद रोबोट से लेकर खजराना और बंगाली से पलासिया होते हुए एमजी रोड तक मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर ही बनना था। मगर बाद में जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री ने खजराना चौराहा से ही मेट्रो को अंडरग्राउंड करने की अनुमति दी, जिसके चलते अब खजराना चौराहा तक ही एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। उसके बाद एमजी रोड तक साढ़े 3 किलोमीटर का हिस्सा जो अंडरग्राउंड किया गया है, उसकी हालांकि अभी तक कैबिनेट से भी मंजूरी नहीं हुई है और इस पर खर्च होने वाली राशि का भी बंदोबस्त नहीं हुआ है। लिहाजा मेट्रो कॉर्पोरेशन ने एयरपोर्ट की ओर से अंडरग्राउंड रूट का काम शुरू करने के साथ-साथ रीगल, एमजी रोड, एयरपोर्ट रोड और शिवाजी मार्केट में स्टेशन बनाने का काम अवश्य शुरू कर दिया है। इधर, रोबोट से खजराना के बीच एलिवेटेड का काम भी रुका था, वह भी अब शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते रोबोट चौराहे पर पिलर निर्माण के लिए जगह बंद कर दी है।

    Share:

  • इंदौर लोकसभा दो हिस्सों में बंटेगी तो विधानसभा की भी तीन सीटें बढ़ेंगी

    Wed Apr 15 , 2026
    अग्निबाण विश्लेषण… परिसीमन के चलते इंदौर की स्थिति… अभी इंदौर में 24 लाख 86 हजार से ज्यादा हैं मतदाता इंदौर में विधानसभा की सीटें एक दर्जन हो जाएंगी प्रदेश में 29 की जगह 44 लोकसभा सीटें संभव विधानसभा सीटों की संख्या भी 230 से बढक़र 280 तक पहुंचेगी कल रात प्रदेश के नए कोर ग्रुप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved