img-fluid

जल्‍द आ रहा ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन, रोहित शेट्टी ने इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

  • February 20, 2025

    मुम्बई। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Stunt based reality show ‘Khatron Ke Khiladi’) का नया सीजन (New season) लेकर आ रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ कब शुरू होगा ये तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन मेकर्स ने इस शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। आइए बताते हैं कि इस बार मेकर्स किन सेलेब्स को शो का हिस्सा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।


    ‘बिग बॉस 18’ के इन सदस्यों को किया गया अप्रोच
    कहा जा रहा है कि मेकर्स ने टीवी शो ‘झनक’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस कृषाल आहूजा को अप्रोच किया है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स की ‘बिग बॉस 18’ के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी से भी बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दिग्विजय शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। याद दिला दें, दिग्विजय ‘बिग बॉस 18’ से ऑडियंस के वोटों के आधार पर नहीं, श्रुतिका अर्जुन के वोट के कारण आउट हुए थे।

    इनसे भी चल रही है बात
    खबर ये भी है कि ‘बिग बॉस 18’ के फाइनलिस्ट अविनाश मिश्रा भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, KKK 15 के लिए गुलकी जोशी को भी अप्रोच किया गया है। सूत्र ने कहा, “खतरों के खिलाड़ी 15 के निर्माताओं ने इस साल भी ‘मैडम सर’ फेम गुलकी जोशी से संपर्क किया है, अब देखते हैं क्या होता है।”

    कौन बना था 14वें सीजन का विनर?
    ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का खिताब करण वीर मेहरा ने जीता था। स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो जीतने के बाद करण ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन का हिस्सा बने थे और उन्हाेंने उसकी ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी। हाल ही में, करण ने चुम के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    Share:

    आश्रम को लेकर बॉबी देओल बोले-मुझे पता नहीं था भ्रष्‍ट बाबा का रौल करना पड़ेगा..

    Thu Feb 20 , 2025
    मुंबई। अभिनेता बॉबी देओल ने बुधवार को कहा कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Web series ‘Ashram’) में बाबा निराला की भूमिका निभाने का मौका उन्हें ऐसे समय में मिला जब उन्हें लगा था कि अब उन्हें नायक जैसी भूमिकाएं नहीं मिलेंगी। वेब सीरीज ‘आश्रम’ (‘Ashram’)  में देओल ने नायक के खिलाफ बाबा निराला की भूमिका निभाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved