img-fluid

UP के फतेहपुर में जोरदार धमाके से दीवार सहित उड़ी छत, एक शख्स की मौत

August 24, 2025

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जोरदार धमाके (Loud Explosions) से एक घर पूरी तरह से तबाह हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की छत और दीवार का कोई हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा। सबकुछ धमाके में ध्वस्त हो गया। दीवार समेत घर की छत उड़ गई। केवल घर की कुछ ईंटें घटनास्थल पर बची हुई रह गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील जमरावा मोड़ के पास हुई।


जानकारी के मुताबिक घर में पटाखा बनाने का काम होता था और इसके लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखे गए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। अचानक जोरदार धमाके की आवाज से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा। विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि इस घर में रहनेवाले वीरेंद्र पासवान ने विस्फोट पदार्थ का लाइसेंस ले रखा था। वह घर में ही पटाखा बनाने का काम करता था। इसी बीच घर में जोरदार धमाका हुआ और सबकुछ तबाह हो गया। विस्फोट के बाद वहां सबकुछ समतल नजर आ रहा था। दीवार का कोई हिस्सा सही सलामत नहीं बचा था। सबकुछ समतल नजर आ रहा था।

Share:

  • एयरटेल की सर्विस में फिर से आई दिक्कत, परेशान हुए इन शहरों के लोग

    Sun Aug 24 , 2025
    डेस्क। एयरटेल (Airtel) के करोड़ों यूजर्स (Users) को फिर से कॉल, SMS और डेटा यूज करने में दिक्कत आ रही है। पिछले सप्ताह दिल्ली NCR समेत पूरे भारत में करीब डेढ़ घंटे तक एयरटेल की सर्विस (Service) में दिक्कत आई थी। कंपनी ने इसे लेकर यूजर्स से माफी भी मांगी थी। अब एयरटेल की सर्विस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved