img-fluid

चौपट अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि : हरीश रावत

September 16, 2020

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस की वर्चुअल रैली बिहार क्रांति महासम्मेलन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है और अब उन्हें कोरोना का बहाना मिल गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया था।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना चीन सहित तमाम शत्रु देशों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए काफी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी घुसपैठ की कोशिशों को नकारा था, लेकिन आज मीडिया में घुसपैठ की खबरें आ रही हैं तो उनको स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने देश को धोखे में रखा है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की हकमारी तो पहले ही केंद्र की निरंकुश सरकार ने कर रखी थी, लेकिन अब कांग्रेस द्वारा लाये गए किसानों की हितैषी न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी अध्यादेश लाकर खत्म करना चाहती है। उन्होंने बिहार के कांग्रेसजन और आम लोगों से आह्वान किया कि बिहार से परिवर्तन करके एक संदेश देने का काम करें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • लालू-नीतीश ने बिहार को दिया गरीबी और बेरोजगारी का कलंक : प्रदीप जोशी

    Wed Sep 16 , 2020
    पटना। राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि बिहार में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या के जिम्मेदार लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार हैं। 33 साल में गुरु जयप्रकाश नारायण औऱ कर्पूरी ठाकुर के दो चेलों लालू और नीतीश की सरकार ने बिहार को देश के सबसे अशिक्षित, गरीब और बेरोजगार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved