
उज्जैन। उज्जैन-इंदौर रोड की बार-बार मरम्मत के चलते सरफेस खराब हो रही है। इसको सरपट बनाने के लिए डामर की लेयर चढ़ाई जाएगी। खस्ताहाल स्पॉट को चिह्नांकित करने का काम शुरू हो गया है। बारिश खुलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उज्जैन-इंदौर रोड के रखरखाव का काम एमपीआरडीसी के जिम्मे चल रहा है। तकरीबन 50 किलोमीटर इस सड़क पर रोड की मरम्मत न करने और बैंक में लोन का पैसा समय पर जमा न करने के लिए टोल एजेंसी को सस्पेंड किया गया था। लगभग 7 महीने बाद विभाग ने यहां पर नई एजेंसी टोल वसूलने के लिए नियुक्त कर दी है, जिसने 5 सितंबर से टोल वसूली भी शुरू की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved