बड़ी खबर

भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण: मोहन भागवत

गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की यहां शुरू हुई बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने का आह्वान किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को आरएसएस के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत ने कहा कि विश्व कल्याण का काम भारत ही कर सकता है। हम वसुधैव कुटुम्बकम को मानने वाले लोग हैं। आज पर्यावरण का संकट है, इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सभी की पहली जिम्मेदारी है। पौधे लगाओ पानी बचाओ और पाॅलिथीन हटाने पर विचार करना होगा।

नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आज समापन हो गया। इस अवसर पर सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत ने कहा कि समाज समरस रहे, यह हिन्दू समाज की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना आपदा की चपेट में है। देश में कोरोना आपदा के समय संघ ने देशवासियों की हरसंभव मदद की है। संघ को इसी तरह भविष्य में भी ऐसे कार्य करने हैं।

बैठक में संघ के वर्तमान कार्य की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। स्वदेशी, कुटुंप्रबोधन जैसे सामाजिक सरोकार के विषय पर चिंतन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, मुकुंद, क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर समेत ब्रज, मेरठ और उत्तराखण्ड प्रांत के कार्यकारी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

गलत इंजेक्शन की वजह से पैदा हुई बेटी, मिला 74 करोड़ का मुआवजा

Thu Nov 19 , 2020
नई दिल्ली। अमेरिका के सिएटल में जज ने एक परिवार को 74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिए जाने का फैसला सुनाया है क्योंकि नर्स ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया था। महिला एक कम्युनिटी क्लिनिक में बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन के लिए गई थी, लेकिन उन्हें फ्लू शॉट लगा दिया गया था। […]