
इंदौर। फ्रूट मार्केट इलाके (Fruit Market Area) में एक मुस्लिम व्यक्ति (Muslim Person) बजरंगबली मंदिर (Bajrangbali Temple) के पास खड़े होकर लघुशंका (Urination) कर रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल (Bajrang Dal) के सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध करने मौके पर पहुंच गए। मामला संवेदनशील होने के कारण एमजी रोड थाना प्रभारी (MG Road Police Station Incharge) भी तुरंत वहां पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए। घटना के बाद इलाके में मुस्लिम समुदाय ने अपनी दुकानें बंद कर गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके चलते पुलिस ने फ्रूट मार्केट में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया के अनुसार, मोइन नामक व्यापारी के बेटे ने हनुमान मंदिर के पास लघुशंका की, जिसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और विरोध किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved